लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में रविवार को इंटर-हॉस्टल कॉम्पिटिशन फेस्ट 2026 के दौरान प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक परिसर के विभिन्न हॉलों में हुए साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विश्वविद्यालय को रचनात्मकता और बौद्धिकता के जीवंत केंद्र में बदल दिया। सुबह के सत्र की शुरुआत दिमागी कसरत के साथ हुई। निवेदिता हॉल में हुई क्विज और जस्ट ए मिनट प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। दबाव के बीच त्वरित सोच और वाकपटुता के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी के साथ, महमूदाबाद हॉल में छात्रों के लिए साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां भी क्विज और जस्ट ए मिनट सत्रों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। जहां छात्रों के सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता ने उत्सव के लिए एक उच्च स्...