लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के 14 पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसे विद्यार्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीबीए एनईपी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस, मैनेजमेंट साइंसेज और बीबीए एनईपी ओल्ड आईबी व मैनेजमेंट के तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया है। इसी तरह एमएससी केमिस्ट्री, फिजिक्स, सांख्यिकी, माइक्रोबायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, बायोस्टैटिस्टिक्स, एनवायरमेंटल साइंसेज और एमए सांख्यिकी तृतीय सेमेस्टर के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि विद्यार्थी ...