लखनऊ, फरवरी 20 -- इमार्टिकस नेशनल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट का आयोजन होगा 23 फरवरी तक पंजीकरण किया जा सकेगा लखनऊ, संवाददाता। एलयू के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) की ओर से छात्रों को नौकरी दिलाने के लिए इमार्टिकस नेशनल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट (एनईटी) का आयोजन करेगा। इसके लिए 23 फरवरी तक पंजीकरण किया जा सकेगा। प्रथम चरण में स्नातक के छठवें और आठवें सेमेस्टर, स्नातकोत्तर के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। परीक्षण के लिए विद्यार्थियों को भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा। उनके पास एंड्रायड फोन या लैपटॉप होना आवश्यक है। सीपीसी निदेशक प्रोफेसर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि यह परीक्षण देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में ही उपलब्ध है। एलयू का इस सूची में शामिल होना न केवल संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है, बल्कि इसे राष्ट्रीय स...