लखनऊ, मार्च 3 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के कई विषयों का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने सूचना जारी करते हुए बताया कि एमए पर्शियन प्रथम और एलएलबी पांच वर्षीय एनईपी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया है। इसी तरह एमएससी कृषि एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर, सॉइल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमिस्ट्री के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के नतीजे भी घोषित किए गए हैं। जिसे विद्यार्थी एलयू की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.