शामली, फरवरी 6 -- थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में एक व्यक्ति बिजली के खंभे पर चढ़कर काम करता दिख रहा है, बिना किसी सुरक्षा उपकरण के यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कस्बा एलम स्थित इस घटना की फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर कुछ कार्य करता दिख रहा है, लेकिन उसके पास न हेलमेट है, न दस्ताने, न बेल्ट और न ही कोई अन्य सुरक्षा किट , विद्युत विभाग के नियमों के अनुसार, पोल पर चढ़ने से पहले विभागीय कर्मचारियों के लिए सुरक्षा किट का प्रयोग अनिवार्य है। कई दिनों से यह तस्वीर वायरल होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों और स्थानीय लोगो के अनुसार, यह युवक पहले कस्बा एलम स्थित विद्युत केंद्र पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। कथित तौर पर कुछ शिक...