शामली, जनवरी 27 -- कस्बा एलम में बाईपास मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद इसका लोकार्पण किया गया। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इससे पहले ग्रामीणों को आने-जाने के लिए मुख्य बाजार या संकरे बाईपास मार्ग का सहारा लेना पड़ता था। वाहनों के आमने-सामने होने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे यात्रा में कठिनाई होती थी और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। नगर पंचायत अध्यक्षा रीना पंवार ने बताया कि वह लंबे समय से इस बाईपास के चौड़ीकरण की मांग कर रही थीं। उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह कार्य पूरा हुआ। चौड़ीकरण से अब ग्रामीणों को मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से निजात मिलेगी, आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी कम हो जाएगी। कार्यक्रम ...