शामली, फरवरी 8 -- शहर के माजरा रोड पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर बैंकट हॉल में दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दोनों कार सवार लोग घायल हो गए। इनमें एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। कार सवार दोनों नशे में धुत होना बताए जा रहे हैं। इस मामले में पीड़ित बैंकट हॉल संचालक ने पुलिस से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। गत देर करीब दो बजे शहर के माजरा रोड चौधरी चरण सिंह कालोनी से एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर देर गार्डर मैरिज होम की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए दीवार में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में जाग हो गई और लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.