शामली, दिसम्बर 13 -- शनिवार को कस्बा एलम के मोहल्ला उत्तरी विकास नगर में विद्युत विभाग द्वारा एचटी लाइन खींचने के प्रस्ताव के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि गली में पहले से ही एलटी लाइन मौजूद है, ऐसे में एचटी लाइन डालने से गली और संकरी हो जाएगी तथा आवागमन में भारी परेशानी होगी। साथ ही भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहेगी। मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि एचटी लाइन को गली में खींचने की बजाय किसी अन्य वैकल्पिक रास्ते से ले जाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान सुरेंद्र सिंह, जोगिंद्र पंवार, सतबीर सिंह, सत्तू सिंह, बीर सैन, सतीश, सहस्र पाल, अंकित, राजेश, संजय करण, सतेंद्र, जितेंद्र, सुरे...