अलीगढ़, अक्टूबर 3 -- चंडौस, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के गांव एलमपुरा में गुरुवार को महाराणा प्रताप क्षत्रिय जागरूकता मिशन संगठन के तत्वावधान में विजयदशमी पर्व मनाया गया। जिसमें शस्त्र पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित संगठन के पदाधिकारी व युवा सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर डॉ. गवेन्द्र सिंह चौहान रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद शास्त्र पूजन किया गया। अपने संबोधन में डॉ. गवेन्द्र सिंह चौहान ने विजयदशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध कर सत्य और धर्म की स्थापना की थी। यह दिन हमें जीवन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.