वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रामनगर स्थित एलबीएस अस्पताल में तीन मंजिला नया ओपीडी ब्लॉक बनेगा। इसके लिए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। मार्च से इसका निर्माण शुरू होगा। यहां मरीजों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। इसके साथ ही टोकन सिस्टम भी एक्टिव होगा। एलबीएस अस्पताल का ओपीडी ब्लॉक काफी पुराना है। प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज परामर्श के लिए आते हैं। यहां पर जगह कम होने के कारण मरीजों को समस्या होती है। इसे देखते हुए यहां पर नया ओपीडी ब्लॉक बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां करीब 10 करोड़ की लागत से ओपीडी ब्लॉक बनेगा। इसके साथ ही यहां 20 बेड की बर्न यूनिट और आईसीयू सुविधा भी मरीजों को दी जाएगी। इससे रामनगर के साथ ही चंदौली, मिर्जापुर और गाजीपुर के मरीजों को भी इससे फायदा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...