वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी। रामनगर स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में दस बेड का आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) बनेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। अब तक यहां पर आईसीयू नहीं होने से गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है। अस्पताल की ओपीडी में हर रोज इमरजेंसी में 50 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें चार से पांच ऐसे होते हैं जिन्हे आईसीयू की जरूरत होती है। ऐसे में यह मरीज बीएचयू का चक्कर लगाते हैं या निजी अस्पताल में इलाज कराने को बेबस होते हैं। इस समस्या को देखते हुए यहां पर नई ओपीडी ब्लॉक बनेगी। इसी में दस बेड का आईसीयू सेटअप भी रहेगा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. गिरिशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि अस्पताल में कई नई सुविधाएं शुरू होने वाली है। इसमें आईसीयू सेटअप भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...