वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में जल्द ही अत्याधुनिक 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत वाली इस मशीन के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब तक गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन के लिए निजी केंद्रों या जिला अस्पताल जाना पड़ता था। नई मशीन लगने के बाद दुर्घटना, ब्रेन स्ट्रोक, सिर की चोट, हार्ट, फेफड़े और पेट से जुड़ी बीमारियों की जांच एलबीएस अस्पताल में होगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार शासन की मंजूरी के बाद मशीन क्रय व स्थापना की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आवश्यक कक्ष तैयार करने, बिजली तथा तकनीकी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कर ली जएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...