जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- जमशेदपुर। एलबीएसएम कॉलेज जमशेपुर में झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को भाषण, वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा के अध्यक्षीय उद्बोधन से हुआ। संचालन एनएसएस इकाई के समन्वयक विनोद कुमार, अरविंद प्रसाद पंडित एवं डॉ. संचिता भुई सेन के नेतृत्व में किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय था झारखंड स्थापना के 25 वर्ष उपलब्धियां एवं चुनौतियां। जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने झारखंड में औद्योगिकीकरण से लाभ, पक्ष एवं विपक्ष पर विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डॉ. मोसूमी पॉल एवं डॉ. विनय कुमार गुप्ता (भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता), परुषोत्तम प्रसाद एवं प्रो. सन्तोष राम (निबंध लेखन प्रतियोगिता), रितु एवं डॉ....