जमशेदपुर, जनवरी 4 -- एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष बिमल जालान की ओर से आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों के बीच कंबल का वितरण किया गया। प्रथम वर्ष में नामांकित छात्रों को प्राथमिकता दी गई। प्राचार्य डॉ. अशोक झा ने बिमल जालान को सम्मानित किया। बिमल जालान ने कहा कि उन्होंने कॉलेज के फाउंडर प्रो. एपी वर्मा के समय में यहां अध्ययन किया था और आज कॉलेज निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कॉलेज के विकास में सहयोग जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मौसमी पॉल ने दिया। इस अवसर पर डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. अजेय वर्मा, डॉ. संचिता भुई सेन, अरविंद पंडित, संतोष राम, डॉ. सुष्मिता धारा, डॉ. स्वीकृति सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.