जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- जमशेदपुर। एलबीएसएम कॉलेज के सभागार में शनिवार को रश्मि शर्मा के कहानी संग्रह सपनों के ढाई घर पर चर्चा की जाएगी। इसी के साथ पाठक-लेखक संवाद का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रश्मि शर्मा से डॉ. क्षमा त्रिपाठी बातचीत करेंगी। विषय प्रवेश डॉ. सुधीर कुमार कराएंगे। इस अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र में कॉलेज के शिक्षक और छात्र छात्राएं पुस्तक में संग्रहित कहानियों के बारे में प्रश्न पूछेंगे। इस अवसर पर डॉ. कमलेश कुमार कमलेंदु की पुस्तक सांप्रदायिकता की आर्थिक पृष्ठभूमि (1906-1947) का लोकार्पण भी किया जाएगा। संचालन डॉ. विनय कुमार गुप्ता करेंगे और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मौसमी पॉल करेंगी। इस मौके पर शिक्षक, छात्र-छात्राएं और शहर के साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...