गिरडीह, जनवरी 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के निर्देश पर बगोदर सीओ के द्वारा बगोदर प्रखंड के अटका में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। नेशनल हाईवे सिक्स लेन निर्माण को लेकर मुआवजा हेतु वंशावली एवं एलपीसी निर्गत करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें सीआई रंजीत कुशवाहा मुख्य रूप से पहुंचे हुए थे। मगर ग्राम सभा बेनतीजा रहा। चूंकि जिन भू-रैयतों के द्वारा मुआवजा हेतु वंशावली एवं एलपीसी निर्गत किए जाने की मांग भू-अर्जन पदाधिकारी को पत्र देकर की गई थी, वैसे एक भी भू- रैयत ग्राम सभा में उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में उन भू- रैयतों की एलपीसी और वंशावली पर भी ग्राम सभा में सवाल खड़े किए गए हैं। ग्राम सभा में उपस्थित भू-रैयतों ने सीआई के सामने लिखित रूप से कई प्रस्ताव रखे। जिसमें नेशनल हाईवे सिक्स लेन निर्माण के लिए भ...