बांदा, दिसम्बर 7 -- बांदा। संवाददाता शहर के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलपीएसएफ टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलपीसीए टीम ने यह लक्ष्य केवल 17.5 ओवरों में हासिल कर लिया। मैच का मैन ऑफ द मैच अंश यादव को घोषित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह, नागेंद्र मिश्र, नागेश खरे नागी, नीतू बोड़े, रवि प्रकाश धुरिया, ललित प्रताप, मनीष माधव, शुभम कुमार, नीरज सिंह, कृष्ण सिंह, गिरीश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...