पटना, मई 16 -- बिहार की राजधानी पटना में एक ट्रेनी दारोगा की बहन संजना सिंह (27) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात एसके पुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में हुई। गुरुवार रात 10 बजे वारदात का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया। संजना आनंदपुर में किराये के मकान में रहती थी। उसका भाई सौरभ सिंह बिहार पुलिस में ट्रेनी दारोगा है। वह राजगीर में प्रशिक्षण ले रहा है। संजना मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी। सौरभ ने बताया कि उनकी बहन पर पहले चाकू से कई वार किए गए। इसके बाद किचन में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर को कमरे में लाकर उसका पाइप संजना के मुंह में डालकर आग लगा दी गई। उसका जला शव उसके बिस्तर पर पड़ा था। भाई सौरभ कुमार के अनुसार कमरे में गैस सिलेंडर का पाइप खुला था। पलंग एवं अन्य सामान भी जले मिले। आस-पड़ोस वालों को भी कमरे में आग की भनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.