भदोही, फरवरी 7 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। जिला सीमा क्षेत्र के सटे इसरवार गैस प्लांट के पास शनिवार को एलपीजी गैस टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार चौरी थाना क्षेत्र के मईहरदोपट्टी गांव निवासी र30 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई। जबकि उसका भांजा अजय कुमार पुत्र अच्छे लाल निवासी सरैया भदोही गंभीर रूप से चोटिल हो गया। बाइक पर मामा-भांजा सवार होकर रिश्तेदारी जा रही थे। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही दोनों दर्दनाक घटना हो गया। बताया जाता है कि चौरी थाना क्षेत्र के मईहरदोपट्टी गांव निवासी राजकुमार पुत्र सुरेश अपने भांजे अजय कुमार पुत्र अच्छेलाल निवासी सरैया भदोही के साथ बाइक पर सवार होकर कपसेठी जिला वाराणसी क्षेत्र के इसरवार गांव किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। जैसे ही शनिवार के दोपहर बाद इसरवार गांव के पास संचालित गैस प्लांट के पास पहुंचा की पी...