उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव। लखनऊ पब्लिक स्कूल (सीपी फाउंडेशन) के वार्षिकोत्सव में युगांतर शीर्षक के तहत विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने सतयुग से आधुनिक काल तक के रंगों को समेटकर बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाट्य, मूक नाटिका जैसे कार्यक्रमों से सभी में उत्साह व जोश भरा। देव गणेश की वंदना करते हुए एक भव्य सामूहिक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं को बॉर्बी गर्ल गीत पर नृत्य करते देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावकों के साथ सभी दर्शक उत्साहित होकर तालियां बजाने लगे। इसके बाद सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग एवं दुष्प्रभाव से बचने का संदेश को देते हुए मूक नाटिका प्रस्तुत की गई। दर्शकों को सोशल मीडिया के अनावश्यक प्रयोग से दूर रहने हेतु जागरूक किया। विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.