नई दिल्ली, मार्च 22 -- एलन मस्क के नेतृत्व में अमेरिकी सरकार के "डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी" (DOGE) ने लागत कटौती को लेकर कई कदम उठाए हैं। कहा जा रहा है कि इन कदमों से भारतीय आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों जैसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस, विप्रो और अन्य पर असर पड़ सकता है। विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि इन कटौतियों के कारण भारतीय कंपनियों की वृद्धि और राजस्व पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, खासकर तब जब वैश्विक स्तर पर पहले से ही मंदी और अनिश्चितता का माहौल है। भारतीय आईटी कंपनियां इस साल पहले से ही कठिन दौर से गुजर रही हैं और अब विश्लेषकों का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 में भी अपेक्षित सुधार संभव नहीं दिख रहा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह निराशावादी दृष्टिकोण एक्सेंचर की हालिया तिमाही रिपोर्ट के बाद आया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.