नई दिल्ली, फरवरी 17 -- जानी मानी लेखिका एश्ले सेंट क्लेयर ने कुछ दिन पहले यह कहकर हड़ंकप मचा दिया था कि वे अरबपति कारोबारी एलन मस्क के 13वें बच्चे की मां हैं। उनके दावे पर अरबपति कारोबारी ने सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। मस्क को लेकर हालिया खुलासे पर उनकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह छठी बार है, जब उन्हें अपने भाई-बहनों के जन्म लेने की सूचनाएं ऑनलाइन मिली हैं। असली नंबर तो उसे भी नहीं पता। विवियन अपने पिता एलन मस्क से अलग रहती हैं। कुछ साल पहले वह दुनिया के सामने ट्रांसजेंडर के रूप में सामने आई थीं। उन्होंने TikTok पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस खबर पर हास्यपूर्ण प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "वाह, अगर मुझे हर बार Reddit पर अपने सौतेले भाई-बहनों के बारे में पता चल...