अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के अध्यक्ष पदों पर भाजपा का कब्जा होना तय है। मंगलवार को जिले की सात शाखाओं के अध्यक्ष पदों के लिए पार्टी प्रत्याशियों ने नामांकन किए। जिसमें सिर्फ जवां पर भाजपा के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। वहीं शेष छह शाखाओं के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है। अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। जिले में सहकारी ग्राम विकास लि. की सात शाखाएं हैं। शहर में मुख्य शाखा है। इसके अलावा इगलास, खैर, चंडौस, जवां, अतरौली व अकराबाद में बैंक शाखाएं हैं। पिछले दिनों अध्यक्ष पदों के लिए पार्टी मुख्यालय से ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इनमें जिले के सात पदों में से पांच पर पुरानों को ही अवसर दिया गया। संबंधित...