लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण ऐशबाग में मिल रोड पर 27 मंजिला रेजिडेंशियल अपार्टमेंट बनाएगा। ऐशबाग स्क्वायर नाम से बनने वाले इस अपार्टमेंट में लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के कुल 384 लग्जरी फ्लैट्स होंगे। फ्लैटों की कीमत 1.11 करोड़ रुपये से शुरू होगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं। 29 जनवरी से 28 फरवरी तक फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। पंजीकरण एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि ऐशबाग स्क्वायर की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह पुराने लखनऊ के...