लखनऊ, जुलाई 8 -- एलडीए ने गोमती नगर विस्तार योजना मंगलवार को नगर निगम को हैण्डओवर कर दी। यहां केवल सेक्टर सात सीजी सिटी के हिस्से को छोड़कर बाकी सभी 1, 4, 5 एवं 6 सेक्टर नगर निगम को हैंडओवर हो गए। अब इन सेक्टरों में पेयजल व सीवरेज की व्यवस्था का पूरा जिम्मा जलकल नगर निगम संभालेगा। हैंडओवर के तहत एलडीए ने नगर निगम को 40.79 करोड़ रूपये ट्रांसफर किये हैं, जिससे योजना में 3000 मीटर पाइप लाइन व 2500 मीटर सीवर लाइन का विस्तार समेत अन्य कार्य किये जाएंगे। इससे गोमती नगर विस्तार में रहने वाली बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा विकसित गोमती नगर विस्तार योजना के सेक्टर-1, 4, 5 एवं 6 में पेयजल व सीवरेज की व्यवस्था का कार्य वर्तमान में प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा था। इन सुविधाओं को नगर निगम को हैंडओवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.