लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की बोर्ड बैठक में गुरुवार को कई फैसले लिए गए। किराएदारों को मालिकाना हक दिया जाएगा। इससे करीब 4 हजार किराएदार मकान मालिक बन जाएंगे। ट्रांसपोर्ट नगर में विवाद रहित भूंखड फ्री होल्ड होंगे। देवपुरा पारा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए फ्लैट और बीकेटी में नई टाउनशिप विकसित की जाएगी। पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत फ्लैटों की खरीद पर छूट 7 अप्रैल तक मिलेगी। इसके साथ ही बोर्ड ने 4269.12 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी। एलडीए अध्यक्ष व मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि एलडीए की संपत्तियों पर वर्तमान में किराए पर रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा। इसमें आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं। मालिकाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.