लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण की सबसे महंगी और सबसे ऊंची आवासीय परियोजना 'नर्मदा अपार्टमेंट' को लेकर खरीदारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। गोमती नगर विस्तार में बनने जा रहे इस प्रोजेक्ट के लिए कुल फ्लैटों से दोगुने से अधिक आवेदन आ गए हैं। सोमवार को अंतिम दिन तक लगभग 700 आवेदन आ गए। एलडीए द्वारा बनाए जा रहे इस प्रीमियम अपार्टमेंट में 300 लग्जरी फ्लैट और 12 पेंटहाउस प्रस्तावित हैं। 300 फ्लैटों के लिए करीब 700 और 12 पेंटहाउस के लिए 20 से अधिक आवेदन आए हैं। एलडीए के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पेंटहाउस के लिए इतनी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इससे पहले प्राधिकरण को पेंटहाउस "पहले आओ, पहले पाओ" योजना के तहत बेचने पड़ते थे। कीमत भी रिकॉर्ड, ऊंचाई भी सबसे ज्यादा नर्मदा अपार्टमेंट एलडीए का अब तक का सबसे ऊंचा प्रोजेक्ट है। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.