लखनऊ, जनवरी 28 -- कलंक कथा विजिलेंस जांच में कमाई से 36.30 प्रतिशत ज्यादा आय मिली लखनऊ। प्रमुख संवाददाता एलडीए में तैनात एक और 'सफेदपोश' कर्मचारी का काला चिट्ठा खुल गया है। सतर्कता अनुभाग ने एलडीए के कनिष्ठ लिपिक शिव प्रताप सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच पूरी कर ली है। विजिलेंस की जांच में पता चला है कि इस बाबू ने अपनी वैध आय से 36.30 प्रतिशत अधिक यानी करीब Rs.40,80,311 की अवैध संपत्ति व काली कमाई बटोरी है। विजिलेंस के एक अधिकारी ने बताया कि एलडीए के बाबू के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति मिली है। सक्षम न्यायालय में मुकदमे का निर्देश शासन के सतर्कता अनुभाग-3 ने एक अधिकारी ने बताया कि आवास विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि आरोपी लिपिक के खिलाफ सक्षम न्यायालय में मुकदमा चलाने के लिए तुरंत औपचारिक स्वीकृति प्रदान की जाए। अधिक...