लखनऊ, मार्च 11 -- सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में रियल एस्टेट व्यापारी ने एलडीए से बर्खास्त लिपिक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपितों ने टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए थे। दूसरों की जमीन को अपना बताया गोरखपुर रुस्तमपुर निवासी सुनील कुमार सिंह कॉलोनी विकसित करने के संबंध में उनकी पहचान सतीश कुमार से हुई थी। कुछ वक्त बाद सतीश ने एलडीए लिपिक मुसाफिर सिंह के बारे में जानकारी दी। बताया कि मुसाफिर के नाम पर शहर में काफी जमीन है। वह एलडीए में भी तैनात है। ऐसे में कॉलोनी विकसित करने में कोई अड़चन भी नहीं आने देंगे। बातों में उलझा कर सुनील की मुलाकात फीनिक्स प्लासियो मॉल में मुसाफिर सिंह से कराई गई। आरोपित ने सरोजनीनगर तहसील के अरदौना मऊ में 17 बिसवां जमीन होने का दावा किया। कुछ कागज भी दिखाए। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.