लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपने छह काम्प्लेक्स व बिल्डिंग का री डेवलपमेंट करेगा। इनमें से कुछ बिल्डिंग को तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा तो कुछ को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। इन संपत्तियों में नंदा खेड़ा काम्प्लेक्स, कामर्शियल काम्प्लेक्स सेक्टर जी अलीगंज, कपूरथला काम्प्लेक्स नगर निगम पुराना कार्यालय, कैलाश कुंज काम्प्लेक्स लाटरी हाउस, ईडब्ल्यूएस भवन सेक्टर जी कानपुर रोड तथा नेहरू एन्क्लेव कामर्शियल काम्प्लेक्स शामिल हैं। इनका एफएआर बढ़ाया जाएगा। नए सिरे से बनाने से यह अत्यधिक उपयोगी होगा। इन्हें दोबारा पीपीपी माडल पर विकसित किया जाएगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि छह काम्प्लेक्स व भवनों के री डेवलपमेंट की योजना तैयार हो गई है। इसमें जिन लोगों को नियमानुसार दुकानें व मकान आवंटित किए गए हैं उन्हें समायोजित किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.