बुलंदशहर, सितम्बर 14 -- एलडीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की क्षेत्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने योग के विभिन्न आसन, व्यायाम एवं मुद्राओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। माध्यमिक विद्यालयों की क्षेत्रीय योग प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि योग करने से व्यक्ति का मानसिक व शारीरिक विकास में वृद्धि के साथ एकाग्रता का विकास होता है। विद्यार्थी अपने दिनचर्या में योग को सम्मिलित करें इसका लाभ लेना चाहिए। प्रतियोगिता में एलडीएवी, जीडीएवी, रामस्वरूप आर्य कन्या इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज ऊंचा गांव के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भूमिका सिंह, दिया, अनुष्का, कवेंद्र, अर्जुन, आलो, सनी, गणेश वीर सिंह आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.