प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के अंतर्गत संगीत और उर्दू विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र एवं उत्तर कुंजी जारी कर दी है। दोनों विषयों की परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित हुई थी। आयोग ने सामान्य अध्ययन तथा विषय से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों को स्कैन कर सही उत्तरों को हाईलाइट व अंडरलाइन कर अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है, जिसे अभ्यर्थी 9 फरवरी तक देख सकते हैं। किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को प्रश्न संख्या, आयोग का उत्तर, प्रस्तावित सही उत्तर तथा संबंधित विकल्प स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा। सामान्य अध्ययन (प्रश्न 1 से 30) और विषय (प्रश्न 31 से 150) के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन स्वीकार किए जाएंगे।...