प्रयागराज, अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती और एसआई भर्ती में पांच साल आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर छात्रों ने रविवार को आजाद पार्क में बैठक की। छात्रों का तर्क है कि 2018 के सात साल बाद एलटी ग्रेड भर्ती आई है। इस दौरान लाखों मेधावी छात्र ओवरएज होने के कारण बाहर हो गए। एसआई भर्ती में भी तीन की बजाय आयु सीमा में पांच साल की छूट देना न्यायसंगत है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसान और मजदूर परिवारों से आए छात्रों की पीड़ा को समझते हुए आयु सीमा में छूट दी जाए। पिछले कुछ दिनों से छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अभियान चलाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बैठक में नितिन तिवारी, अनुज सूर्यवंशी, दीपक पांडेय, अजय यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.