प्रयागराज, सितम्बर 20 -- राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 7466 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा छह दिसंबर से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर छह विषयों की परीक्षा तिथि घोषित कर दी। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार शेष नौ विषयों की परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी। छह दिसंबर को सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा होगी, जबकि तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा है। सात दिसंबर को पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में संस्कृत जबकि 21 दिसंबर को पहली व दूसरी पाली में क्रमश: गृह विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा कराई जाएगी। सात साल बाद आई भर्ती के लिए रिकॉर्ड 1236238 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रत्येक पद पर औसतन 166 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.