रांची, फरवरी 3 -- रांची। एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल ने संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखते हुए चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी को पकड़ा। आरपीएफ के एसआई उज्जवल कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल मुकेश नायक, महिला स्टॉफ संगीता कच्छप व एसपी खलखो के द्वारा राउरकेला से हटिया के बीच एस्कॉर्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान 23 वर्षीय चान्हो निवासी अफरोज अंसारी को पकड़ा गया। उसके पास से सैमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। सत्यापन के बाद वह मोबाइल यात्री जानकी यादव का निकला, उसे यात्री को सौंप दिया गया। इसके बाद आरोपी को हटिया जीआरपी को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.