कानपुर, जनवरी 19 -- गोंडा-बुढ़वल खंड में गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच तीसरी लाइन बिछाने को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इस कारण रेलवे ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर जाने वाली दस ट्रेनों को 15 से 21 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों पर निरस्त किया है। 22 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। छह आंशिक निरस्त, छह देरी से चलाई जाएंगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर 15 मार्च, 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 17 को, 22199 ग्वालियर-बलरामपुर 18 को, 22200 बलरामपुर-ग्वालियर 19 मार्च, 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल 16 मार्च, 15134 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा 18 मार्च, 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 17 को, 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर 18 को, 15029 पुणे-गोरखपुर 19 और 15030 गोरखपुर-पुणे 21 मार्च को नि...