नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली। आईटी सेवा कंपनी एलटीआई माइंडट्री वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही से वार्षिक वेतन वृद्धि की शुरुआत करेगी। इसके तहत पहले चरण में लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि परिचालन मार्जिन पर पड़ने वाले प्रभाव को प्रबंधित करने के लिए वेतन वृद्धि को दो तिमाहियों वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में विभाजित किया जाएगा। यह फैसला पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही) में प्रबंधन द्वारा पेश किए गए मसौदे के अनुरूप है, जिसमें पहली बार वेतन वृद्धि को दो हिस्सों में बांटने का संकेत दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.