प्रयागराज, फरवरी 7 -- नागरिक सुरक्षा कोर में लंबे समय से सेवा दे रहे कर्नलगंज प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन एलके अहेरवार की पदोन्नति स्टाफ अफसर टू चीफ वार्डेन के पद पर हो गई है। पिछले दिनों जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश के बाद उप नियंत्रक नीरज मिश्र ने 14 सदस्यों की पदोन्नति व नई नियुक्ति की है। कर्नलगंज के घटना नियंत्रण अधिकारी आशीष बाजपेई की तैनाती प्रखंड कर्नलगंज में डिप्टी डिवीजनल वार्डन के पद पर की गई है। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्र, चीफ वार्डन अनिल कुमार, डिप्टी चीफ वार्डन संजीव कुमार बाजपेई, सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी, डिवीजनल वार्डन डॉ. शशांक ओझा ने सभी को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...