मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। लंगट सिंह कॉलेज के स्पोर्ट्स काउंसिल भवन में शुक्रवार से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। टेबल टेनिस (बालक वर्ग) में प्रथम स्थान सुजीत कुमार व द्वितीय स्थान आर्यन देव ने हासिल किया। सुजीत कुमार ने लीग मुकाबलों में आर्यन देव, इकबाल मोजम और गौतम गौरव को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इकबाल मोजम ने आर्यन देव और गौतम गौरव को हराकर द्वितीय स्थान सुनिश्चित किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में खुशी कुमारी ने रागिनी कुमारी को 11-7, 11-5, 11-3 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने रेफरी नैंसी व राजीव कुमार तथा खेल पदाधिकारी डा. राजेश अनुपम की ...