मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. ओपी राय के कॉलेज से तबादले के मामले में नौ दिसंबर को लोकभवन (राजभवन) के कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में लोकभवन के कोर्ट से बीआरएबीयू प्रशासन को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कुलसचिव को इस मामले में सभी दस्तावेज लेकर सुनवाई में आने के लिए कहा गया है। पिछले दिनों कई प्राचार्यों का तबदला विवि प्रशासन ने किया था। इस तबादले के विरोध में एलएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने लोकभवन के कोर्ट में अपील की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.