मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के चार कैडेट ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में भाग लिया है। आरडीसी में भाग लेने वाले कैडेट में लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर से अंडर ऑफिसर मोहम्मद सलमान, सार्जेंट संजीव कुमार, सार्जेंट आशुतोष राज तथा एस आर पी एस कॉलेज जैतपुर से रोहित कुमार शामिल हैं। नई दिल्ली में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में इन सभी कैडेट ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपलक्ष्य में 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर में स्वागत एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 32 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल के के मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप जी, एलएस कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार, आरडी एस कॉलेज से लेफ्टिनेंट डॉ. जयदीप घोष, बीबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.