पिथौरागढ़, जून 2 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। एलएसएम कैंपस में छात्राओं के लिए बनाए शौचालय की बदहाली सहित अन्य दिक्कतों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर कैंपस निदेशक के सामने आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष निखिल ने कहा कि एलएसएम कैंपस में पेपर देने पहुंचे विद्यार्थियों के बैग से फोन रुपये चोरी हो गए,काफी वक्त बीतने के बाद भी चोरों का पता नहीं चल पाया है। छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए शौचालय बदहाल हो चुके हैं उसको सुधारने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। छात्राओं के लिए सैनेटरी पैड मशीन, प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.