जमशेदपुर, फरवरी 13 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एलएलबी पांचवें सेमेस्टर (सत्र 2022-2025) की आगामी परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित समय-सारणी के अनुसार, परीक्षाएं 12 मार्च 2026 से शुरू होकर 7 अप्रैल 2026 तक संचालित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि परीक्षार्थियों को सुबह 09:30 बजे तक केंद्र पर उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा की शुरुआत 'लॉ ऑफ एविडेंस' विषय के साथ होगी और समापन 'मूट कोर्ट एंड ट्रायल' के साथ होगा। जमशेदपुर स्थित जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज, जमशेदपुर को बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का संचालन...