अयोध्या, मार्च 20 -- अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन दो पालियों में सचल दल की सघन तलाशी में 13 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए। गुरूवार को प्रथम पाली में किसान पीजी कालेज बहराइच में एक व परमहंस शिक्षण- प्रशिक्षण महाविद्यालय में आठ परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। वहीं द्वितीय पाली में साकेत महाविद्यालय में चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। नकलची परीक्षार्थियों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई। दूसरी ओर विवि के कंट्रोल रूम से परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने दोनों पालियों की परीक्षा का केन्द्रों पर निगरानी की। मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि दूसरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.