भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू ने एलएलबी तीन वर्षीय और पांच वर्षीय कोर्स के कई सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया है। इसमें एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स में सेमेस्टर-1, 3 और 5 शामिल है। जबकि पांच वर्षीय कोर्स में सेमेस्टर-3, 5, 7 और 9 शामिल है। तीन वर्षीय सेमेस्टर-1 की परीक्षा 28 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा का केंद्र बहुद्देशीय प्रशाल को बनाया गया है। केंद्राधीक्षक पीजी गांधियन थाउट के हेड डॉ. अमित रंजन सिंह होंगे। जबकि सह केंद्राधीक्षक डॉ. उमेश प्रसार नीरज होंगे। इसकी अधिसूचना परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने जारी कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.