हापुड़, जनवरी 29 -- सीसीएसयू की स्नातक, पीजी एनईपी सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं जारी हैं। गुरूवार को यहां हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में दो पालियों में 1725 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 195 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, परीक्षा के दौरान एलएलबी के दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। स्नातक एनईपी सेमेस्टर, पीजी सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा के लिए सीसीएसयू ने एसएसवी कॉलेज हापुड़ को परीक्षा केंद्र बनाया है। इसमें रोजाना हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। गुरूवार को कॉलेज में दो पालियों में 1725 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 195 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान एलएलबी के दो छात्रों को नकल करते हुए उड़नदस्ते ने पकड़ा। उड़नदस्ते में चीफ प्रोक्टर प्रो.लक्ष्मण सिंह गौतम, आरके शर्मा, डॉ ...