हापुड़, जनवरी 31 -- सीसीएसयू की प्रोफेशनल कोर्स, यूजी पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं। शनिवार को दो पालियों में 856 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 130 परीक्षार्थी पेपर में गैरहाजिर रहे। वहीं, एलएलबी के तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। जिन पर कार्रवाई हुई। सीसीएसयू की प्रोफेशनल कोर्स, यूजी पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एसएसवी पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें रोजाना अनेक स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। शनिवार को दो पालियों में 856 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। 130 परीक्षार्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते ने एलएलबी के तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। उड़नदस्ते में चीफ प्रोक्टर डॉ.लक्ष्मण सिंह गौतम, डॉ आरके शर्मा, डॉ नवनीत त्यागी, ममता वर्मा, डॉ शालू शर्मा, देवेंद्र कुमार, नीरज कुमार, लोकेश कुमार,...