प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के एलएलएम पाठ्यक्रम में युवाओं की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। बीते चार वर्षों में आवेदन करने वालों की संख्या तीन गुना से अधिक हो चुकी है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 191 सीटों के लिए 4929 छात्रों ने आवेदन किया और 13 जून को 4266 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। हर सीट पर औसतन 22 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है। विशेषज्ञ इसे विधि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध के प्रति सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत दो संबद्ध कॉलेजों में एलएलएम की पढ़ाई हो रही है। कैंपस में 78, सीएमपी डिग्री कॉलेज में 75 और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में 38 सीटों के सापेक्ष एलएलएम में प्रवेश होगा। शैक्षिक सत्र 2021-22 में इतनी ही सीटों के सापेक्ष 1480 आवेदन आए थे। शैक्षिक सत्र 2022-2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.