कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर। पनकी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की प्रूफ फायरिंग रेंज में शुक्रवार को डीजीक्यूए ने 105 एमएम लाइट फील्डगन (एलएफजी) तोप से तीन राउंड फायरिंग करवाकर गुणवत्ता को परखा। गुणता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीक्यूए) के महानिदेशक एन मनोहरन ने गोलों और बैरलों की मारक क्षमता और गुणवत्ता देखी। तीन राउंड की टेस्ट फायरिंग सफल रही। ओएफसी में बने अलग-अलग मारक क्षमता और कैलिबरों के गोलों की शेल, फील्डगन फैक्ट्री में बन रहीं बैरलों और स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में बन रहे हथियारों की गुणवत्ता परखी। ओएफसी स्थित वरिष्ठ गुणता आश्वासन स्थापना-आयुध (एसक्यूएई-अर्मामेंट) में कर्नल गिरीश चौधरी ने डीजी मनोहरन का स्वागत किया। डीजीक्यूए के महानिदेशक ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों की यूनिटों में बन रहे उत्पादों की गुणवत्ता परखने के बाद ओएफसी स्थित डीजीक्यूए ...