मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएनटी कॉलेज के डॉ. जितेन्द्र कुमार मिश्रा को मेवादेव लॉरेल अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। समकालीन साहित्यिक संस्था कॉन्टेम्पररी लिटरेरी सोसाइटी ऑफ अमलोर (उ.प्र.) द्वारा यह अवार्ड दिया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला है। डॉ. जितेन्द्र वर्तमान में एलएनटी कॉलेज में अंग्रेजी के प्राध्यापक हैं। शिक्षण के साथ-साथ वे साहित्यिक सृजन में भी सक्रिय रहे हैं। उनके नाटक 'कोबल्स ऑफ कांके' को साहित्यिक जगत में विशेष पहचान मिली है, जिसमें सामाजिक यथार्थ और समकालीन संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उनके लेखन और शिक्षण कार्य को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान पत्र उन्हें प्रथम ट्रस्ट्स ग्रुप के तहत कार्यरत संस्था द्...